तैराक साजन को पांच लाख रुपए इनाम देगा एसएफआई

नई दिल्ली । ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक साजन प्रकाश को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। साजन ने सेट्टे कोली ट्रॉफी में 200 मीटर बटरफ्लाय में स्टैंडर्ड ए टाइम निकालकर ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल किया है। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने अपने एक बयान में कहा, ‘एसएफआई अध्यक्ष आर एन जयप्रकाश ने साजन को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रकाश की उपलब्धियों की तारीफ की और उनके ओलंपिक टिकट हासिल करने को भारतीय तैराकी के लिए अहम क्षण बताया है।’
वहीं एक अन्य तैराक नटकराज ने भी इसी टूर्नामेंट में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्टैंडर्ड ए समय निकाला। उन्होंने ट्रायल में यह समय निकाला इसलिए उनका ओलंपिक खेलना तभी तय होगा जब विश्व तैराकी महासंघ (फिना) टाइमिंग इसे अपनी सहमति देगा। अगर ऐसा होता है तो पहली बार भारत के दो तैराक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मार्क 21.10 मीटर है। पंजाब के करणवीर सिंह ने 19. 33 मीटर के साथ रजत पदक जीता जबकि राजस्थान के वनम शर्मा को कांस्य पदक मिला।
दूसरी ओर महिलाओं के भालाफेंक वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अन्नु रानी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क तक पहुंचने के आखिरी प्रयास में विफल रही। उन्होंने 62.83 मीटर भाला फेंकने के साथ स्वर्ण जीता। ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क 64 मीटर है। विश्व रैंकिंग के आधार पर हालांकि अन्नु को टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिल सकता है। वहीं पुरूषों की ऊंची कूद में केरल के मोहम्मद अनीस याहिया ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के युगांत शेखर सिंह ने रजत और ऋषभ ऋषिश्वर ने कांस्य पदक जीता।
