अब बादलों की नई खेप से ही होगी झमाझम बारिश

जबलपुर। मानसून का सिस्टम यूपी और दिल्ली में शिफ्ट हो गया है। पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश कमजोर पड़ गई। यद्यपि छुटपुट वर्षा का दौर जारी रहेगा लेकिन झमाझम बारिश के लिये मानसून के नये सिस्टम का इंतजार करना होगा। गुरूवार को हुई बारिश के बाद दिनभर आसमान साफ रहा। इसके बाद वर्षा के लिये स्थिति अनुवूâल नहीं हो सकी। मौसम खुलते ही दिन और रात का तापमान सामान्य स्थिति में आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का जो सिस्टम बना था, वह टूट गया। अब नये सिस्टम का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि उमस की वजह से अगले २४ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जोरदार बारिश के लिए कम से कम पांच दिन तो इंतजार करना ही होगा। 
    स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश में मानसून का जो सिस्टम बना था, वह कमजोर पड़ गया है। अब उड़ीसा और झारखण्ड से आने वाली चक्रवाती हवाओं पर ही नया सिस्टम विकसित होगा। इसके लिये कम से कम चार से पांच दिन लग सकते हैं। कमजोर मानसून की वजह से न केवल जिले, बल्कि प्रदेश में खण्ड-खण्ड वर्षा हो रही है। जबलपुर में उमस बढ़ रही है। इसलिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान २९.०१ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री कम दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान २४.०५ सामान्य दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ९५  प्रतिशत और सायंकाल ८० प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश के सभी संभागों में छुटपुट वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। सुबह १४.०४ मिली मीटर वर्षा के बाद १ जून से अब तक हुई कुल वर्षा का आंकड़ा १८१.०८ मिली मीटर (६ इंच ) पर पहुंच गया है।दक्षिण पश्चिमी हवायें ३ से ४ किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। 

Leave a Reply