4 एमएम बारिश से पारा 2 डिग्री लुढ़का, 2 दिन और होगी वर्षा

सोमवारको सीजन की पहली बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। एक ही दिन में पारा 18 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने से मंगलवार सुबह 5.00 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि इसके बाद भी एक-दो दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया था। सोमवार रात्रि 2.00 बजे से शुरू हुई बारिश सारा दिन रुक-रुक कर होती रही। शहर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश की यह झड़ी मंगलवार सुबह 5.00 बजे तक यूं ही जारी रहेगी। 

 

बारिश रबी की फसलों के लिए लाभकारी 

 

कृषिवैज्ञानिक डाॅ. रणजीत सिंह के मुताबिक रबी की फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस समय रबी की जो फसलें खड़ी हैं या उन्होंने कहा कि इस समय रबी की जो फसलें खड़ी हैं या बोई हैं उनको इसके पानी से लाभ होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अब खेतों में पानी ना लगाएं। उन्होंने कहा कि इससे ठंड भी बढ़ेगी, जिससे फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी। 

 

मौसमी बीमारियों के बढ़ने की आशंका 

 

मौसमके बदलते मिजाज से मौसमी बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। डाॅक्टर रविंदर शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलने सर्द हवाओं के चलने से सर्दी-जुकाम, खांसी बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खानपान गर्म कपड़ों के इस्तेमाल से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बदलते मौसम में बच्चों बजुर्गों को बचाना चाहिए। घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहन कर निकलना चाहिए। बारिश में भीगने से बचना चाहिए। 

 

कीचड़ में गुजरने को मजबूर राहगीर: नेशनलहाईवे पर बरनाला बाईपास से नेस्ले फैक्ट्री तक बन रहे फ्लाई ओवरों के कारण बारिश के बाद साथ बनी सर्विसलेन पर पड़ी मिट्टी ने कीचड़ का रूप धारण कर लिया। 

Leave a Reply