सीजन का सबसे ठंडा दिन, 14.2 डिग्री, आठ डिग्री गिरा पारा

चंडीगढ़। गुरूवार को इस सीजन का सबसे कोल्ड डे रहा। सुबह से ही घना कोहरा और बादल छाए हुए थे। दोपहर 2 बजे के आसपास एक बार लगा कि आसमान साफ होगा। लेकिन कुछ देर में फिर बादल और कोहरे हावी हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। इससे पहले 21 दिसंबर 2014 को दिन का अधिकतम 9 डिग्री दर्ज किया गया था।
