टीजीटी सामाजिक विज्ञान और उर्दू समेत 4 विषयों की जवाब कुंजी जारी

यूपीएसईएसएसबी ने 7 और 8 अगस्त 2021 को हुई टीजीटी भर्ती परीक्षा के चार विषयों की आंसर की जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से बुधवार को देर शाम जारी किए गए नोटिस के अनुसार, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, टीजीटी उर्दू, टीजीटी शारीरिक शिक्षा और टीजीटी संगीत वादन के आंसर की जारी किए जा रहे हैं।
यूपीएसईएसएसबी की टीजीटी परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर अपने आंसर की चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपने आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
