जानें, कौन है ‘भारत का बिन लादेन’ अब्दुल कुरैशी, जाने 7 बातें

अब्दुल सुभान उस्मान कुरैशी जिसे भारत का बिन लादेन भी कहा जाता है। बम बनाने में महारत हासिल इस शख्स को अहमादबाद और सूरत में 2008 में हुए सीरियल विस्फोट का मास्टर माइंड माना जाता है। इसके पीछे पिछले करीब दस साल से पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया पड़ी थी। लेकिन अपना वेश बदलने में माहिल ये शख्स लगातार पुलिस को गच्चा दे रहा है। आइये आपको बताते हैं कौन है अब्दुल कुरैशी और इसे क्यों कहा जाता है भारत का बिन लादेन।
1- अब्दुल सुभान कुरैशी को कई नामों से जाना जाता है जैसे- अब्दुल उस्मान सुभान कुरैशी, कासिम, तौकीर और जाकिर।
2- -अब्दुल कुरैशी के बारे में कहा जाता है कि ये सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का संदिग्ध आतंकी था जिसने बेंगलुरू, अहमदाबाद और दिल्ली में विस्फोट के लिए जिम्मेदार था। 11 जुलाई 226 को मुंबई में हुए लोकल ट्रेन विस्फोट में भी उसकी संदिग्ध भूमिका मानी जाती है।
3- अब्दुल कुरैशी को तौकीर के नाम से जाना जाता था और उसका नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी की वांटड लिस्ट में शामिल है।
4- अब्दुल कुरैश के माता-पिता मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रामपुर के रहनेवाले थे जो वहां से मुंबई पलायन कर आ गए थे।
5- उसने दसवीं तक की पढ़ाई इस्लामिक ट्रस्ट की ओर से संचालित मुंबई के बायकुल में एक इंस्टीट्यूशन से की। उसके बाद उसने आगे की पढ़ाई एंटोनियो डी शूजा हाई स्कूल से की और बारहवीं ने 76.6 फीसदी अंक लेकर आया।
6- साल 1992 में कुरैशी ने नवी मुंबई के भारतीय विद्यापीठ में पढ़ाई शुरू की। 1995 में उसने डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल इलैक्ट्रोनिक्स हासिल किया और मजगांव में उसे पार्ट टाइम जॉब मिला।
7- साल 1996 में कुरैशी मरोल के सीएमएस इंस्टीट्यूट से सॉफ्टवेयर मैन्टिनेंस में स्पेशलाइजेशन हासिल किया।
