कांस्य पदक विजेता शरद कुमार अस्पताल में हैं भर्ती

नई दिल्ली| टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले ऊंची कूद के खिलाड़ी शरद कुमार इन दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती शरद के हृदय में सूजन की शिकायत सामने आई है। फिलहाल उनके और रिपोर्ट्स का इंतजार है। दरअसल, पटना में जन्मे शरद दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में रहते हैं, जो एम्स से नजदीक है। इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
शरद के हृदय में सूजन
गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शरद ने कहा, 'पहले जो रिपोर्ट आई थी, उससे पता चला कि मेरे दिल में सूजन है, इसलिए कुछ और टेस्ट के लिए मैं वापस यहां आया हूं। चूंकि मैं सिर्फ 10 मिनट दूर रहता हूं, इसलिए मैंने अस्पताल के अधिकारियों से कहा था कि मुझे घर जाने की अनुमति दिया जाए।

Leave a Reply