कैसे पाएं जायफल से निखरी बेदाग त्वचा कैसे पाएं जायफल से निखरी बेदाग त्वचा

जायफल लगभग हर घर में पाया जाने वाला सुगन्धित मसाला है। जायफल में मिनरल्स (पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम) का अच्छा समावेश होने के साथ-साथ अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं जैसे विटामिन B कॉम्प्लेक्स, विटामिन A तथा C इत्यादि। इसीलिए जायफल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि कई सौन्दर्य गुणों से युक्त भी है। इसी कारण से जायफल के तेल का प्रयोग कई प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। जायफल को प्रयोग में लाकर, आप इसके सौन्दर्य सम्बन्धी गुणों का लाभ उठा सकते हैं।

  • 1 टेबलस्पून शहद में, ½ टीस्पून जायफल का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं व 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें| यह पैक त्वचा को दाग़-धब्बों से मुक्त्त करने में सहायक है|
  • प्रतिदिन सोने से पहले, जायफल का पाउडर तथा शहद बराबर मात्रा में लें व् इन्हें नींबू के रस की मदद से मिलाकर पतला घोल तैयार करें| इसे चेहरे पर लगाएं व सुबह चेहरा सादे पानी से धो दें| यह पैक मुहाँसों को हटाकर चेहरे को निखार प्रदान करने में अति उत्तम है|
  • जायफल तथा संतरे के छिल्के का पाउडर बराबर मात्रा में लें व् पानी की मदद से मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं व 15 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरा धो दें| यह पैक त्वचा से ब्लैकहेड्स को हटाने में सहायक है।
  • 1 टीस्पून चंदन पाउडर,1 चुटकी जायफल पाउडर तथा 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर को कच्चे दूध की मदद से मिलाकर पतला घोल बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं व 30 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो दें| यह पैक त्वचा की झाइयों को हटाने में उपयोगी है|
  • जायफल तथा दालचीनी का पाउडर बराबर मात्रा में लें व् गुलाबजल की मदद से पतला पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें| फिर सादे पानी से चेहरा धो दें| यह पैक त्वचा को निखारने में सहायक है|
  • प्रतिदिन जायफल के पाउडर को पानी की मदद से मिलाकर पतला पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं व 15-20 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो दें| यह पैक त्वचा की झुर्रियां हटाने में सहायक है|

Leave a Reply