150 साल बाद दिवाली से पहले नजर आया दुर्लभ उल्लू

नई दिल्ली। दिवाली से पहले 150 साल बाद दुर्लभ उल्लू दिखाई दिया है। इस उल्लू की तस्वीरें घाना के अटेवा जंगल में काम कर रहे लंदन इम्पीरियल कॉलेज के लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. जोसफ टोबीस और डॉ रोबर्ट विलियम्स ने शेयर की हैं। माना जा रहा था कि इस उल्लू की प्रजाति विलुप्त हो गई है, लेकिन अब अचानक इसे देखे जाने के बाद वन अधिकारियों को उत्साह आ गया है। असल में ये सदियों से नजर नहीं आए हैं। इस कारण इन्हें लुप्त माना जाने लगा था, लेकिन अब इसके दिखने के बाद पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उल्लू की इस प्रजाति का नाम शैली ईगल है। ये अफ्रीका के रेन फारेस्ट में मिला है। इसका साइज देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Leave a Reply