सर्दियों में इसलिए करना चाहिए नेचुरल फ्रेग्रन्सेस का इस्तेमाल

परफ्यूम की सुगंधित खुशबू हर इनसान को भाती है। परफ्यूम की खुशबू भावनाएं पैदा करती है, हमें ऊर्जावान और खूबसूरत अहसास कराती है। सही तरह का परफ्यूम पर्सनैलिटी को एक अपील देता है। परफ्यूम की गंध बता देती है कि कौन अभी–अभी यहां से गुजरा है। परफ्यूम लगाना लोगों की आदत बन जाती है जिसे वो हर मौसम में बनाए रखते हैं। गर्मी में परफ्यूम का इस्तेमाल बेहद राहत देता है, लेकिन सर्दी में परफीयूम कई तरह की पेरशानियां देता है।
गर्मी में परफ्यूम पसीने की बदबू से राहत दिलाता है, साथ ही फ्रेशनेस भी देता है। लेकिन गर्मी में राहत देने वाला परफ्यूम सर्दी में परेशानी का सबब बन सकता है। सर्द मौसम में स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है जिससे स्किन रूखी हो जाती है स्किन से मॉइश्चर खत्म होने लगता है। ऐसे में स्किन पर केमिकलयुक्त परफ्यूम का इस्तेमाल स्किन में जलन पैदा करता है। सर्दी में अगर आप परफ्यूम लगाना चाहते हैं तो नेचुरल चीज़ों से तैयार परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
सर्दी में स्किन की समस्याएं
सर्दी में स्किन रूखी और ड्राई होती है जिसपर परफ्यूम का इस्तेमाल करने से जलन पैदा हो सकती है। ड्राईनेस की वजह से स्किन में कई तरह के रेशेज आ जाते हैं जिन पर किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल बेहद दर्द देता है। सर्दी में ऐसे परफ्यूम का इस्तेमाल करना बेहतर होगा जो नैचुरल हों और जिसमें कोई कैमिकल नहीं हों। आइए जानते हैं कि आप सर्दी में फ्रेशनेस के लिए घर में कैसे नेचुरल परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेचुरल फ्रेग्रेंस
नेचुरल फ्रेग्रन्सेस बनाने के लिए आप आप नहाने के पानी में गुलाब, मोगरा या चमेली के फूलों की पत्तियों को मिलाएं और इस पानी से नहांए। यह पानी सर्दी में नेचुरल फ्रेग्रन्सेस देगा साथ ही स्किन में जलन और ड्राईनेस की समस्या भी नहीं होगी।
गुलाब जल को आप नेचुरल फ्रेग्रन्सेस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर इस पानी से नहाएं आप पूरा दिन खुशबू से तर रहेंगे। आपको अलग से किसी दूसरे परफ्यूम की जरूरत नहीं पड़ेगी
