वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर | के खमतराई थाना क्षेत्र में अलगअलग स्थानों में करीब आधा दर्जन चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिवानंद नगर खमतराई निवासी शिकायतकर्ता विकास तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई कि चार नवंबर को दीवाली की रात उसकी चारपहिया वाहन घर की बाउंंड्रीवाल के अंदर खड़ी थी।

रात करीब दो बजे घर के बाहर गेट की ओर से आवाज आने पर खिड़की से बाहर देखा तो तीन लड़के, जो खमतराई के निवासी है वे अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। घर के बाउंड्रीवाल में लगे गेट का ताला तोड़ रहे थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे आवाज देकर मना करने पर तीनो लड़के पत्थर से खड़ी चारपहिया वाहन के सामने का कांच को तोड़ दिया। इतना ही उन्हाेंने गाली गालौच करते हुए मौके से भाग गए

शिकायत के आधार पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 713/21 धारा 457, 294, 427 भा..वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी और लड़को के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में शामिल अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया। तीनों को गिरफ्तार पूछताछ करने पर उन्होंने स्वयं किए गए अपराध को स्वीकार किया। इसके अलावा उन्होंने थाना खमतराई क्षेत्र में ही अलगअलग स्थानों में खड़ी लगभग आधा दर्जन अन्य चारपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की बात को भी स्वीकारा। पुलिस द्वारा तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply