बॉलीवुड के इन भाई-बहन में हैं शानदार बॉन्डिंग

आज भाई दूज का त्योहार देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भाई दूज का त्योहार मनाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। कुछ चर्चित फिल्मी हस्तियां भाई दूज का त्योहार हर साल उत्साह के साथ मनाती है। आज हम आपको बता रहे हैं फिल्मी दुनिया की ऐसी चर्चित भाई बहनों की जोड़ी, जिनके बीच में अक्सर पब्लिक प्लेटफार्म के बीच भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है

फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता नंदा के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हर साल वे भाई दूज पर परिवार के साथ अपनी फोटो शेयर करते हैं। श्वेता नंदा फिल्मी दुनिया के चमकधमक से भले ही दूर हों लेकिन भाई अभिषेक के लिए उनका प्यार साफ झलकता है। बचपन से ही अभिषेक और श्वेता में बॉन्डिंग अच्छी थी। कई बार छुट्टियों में साथ घूमने भी जाते हैं।

कुछ इसी तरह की बॉन्डिंग सलमान खान की अपनी बहनों अलवीरा और अर्पिता खान के साथ है। सलमान खान अपनी बहनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। सलमान खान हर साल भाई दूज पर अपनी बहनों को गिफ्ट देना भी नहीं भूलते हैं।

एकता कपूर और तुषार कपूर फिल्मी दुनिया के मशहूर भाईबहन हैं और दोनों भाईबहनों में शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। तुषार कपूर बहन एकता के साथ कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। दोनों हर साल भाई दूज शानदार तरीके से मनाते हैं।

इसके अलावा सैफ अली खान भी अपनी बहनों सोहा अली खान और सबा के लिए काफी क्लोज हैं। मुश्किल और जरूरत के समय हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

फराह खान और साजिद खान की भाईबहन की जोड़ी भी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने साथ में जीवन का बुरा वक्त भी गुजारा है और एक दूसरे को साथ दिया है।

करीना कपूर खान और रणबीर कपूर के बीच भी अच्छा तालमेल है। 'कॉफी विद करण' में दोनों भाईबहनों के एक साथ दर्शकों ने भी साथ देखा था। बेबो की शादी में रणबीर को डांस करते हुए देखा गया था, दोनों एकदूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और उनके दोनों भाई लवकुश भी एकदूसरे के साथ बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। सोनाक्षी अपने भाइयों के प्रति बहुत प्रेम रखती है। तीनों भाई बहन अक्सर साथ में दिखाई भी देते हैं।

Leave a Reply