सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

डायरेक्टर जनरल बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीएसएफ की इस भर्ती में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई के 72 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
बीएसएफ कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी बीएसएफ की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र पर प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के 45 दिनों के भीतर किए जा सकते हैं।
बीएसएफ ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। बीएसएफ ग्रुप सी भर्ती के तहत बीएसएफ की इंजीनियरिंग विंग में ज्वॉइनिंग मिलेगी।
