क्रिसमस को और भी ख़ास बना देंगी ये 5 तरह की डेज़र्ट्स

 

अगर आप भी इस बार क्रिसमस पर पार्टी करने की सोच रही हैं, तो इस मौके पर डेकोरेशन के अलावा आपको जिस चीज़ पर ध्यान देने की ज़रूरत है वह है डेज़र्ट्स। क्योंकि बिना रम केक, प्लम केक या फिर डेज़र्ट्स के क्रिसमस अधूरा रहता है।

चाहे आप अपने घर पर सेलीब्रेट करें या फिर अपने किसी दोस्त के घर, क्रिसमस पर केक बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। केक बनाने में मज़ा भी आता है और बेकिंग इस त्योहार का बड़ा हिस्सा भी है। इस मौके पर डाइनिंग टेबल पर वाइन, घर पर बना केक, जिंजर ब्रेड, कुकीज़, एगनॉग जैसी चीज़ें सजी देख सबका दिल खुश हो जाता है।

1. बुश डे नोएल

फ्रांस की ये डेलीकेसी के कई दिवाने हैं। ये एक तरह का चॉकलेट से बना रोल होता है जो आपकी क्रिसमस पार्टी को और भी एक्ससाइटिंग बना देगा। ये क्रिसमस रोल्स बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

2. रम केक

सर्दियों में ज़्यादातर लोग रम पसंद करते हैं, क्योंकि यह आपके शरीर में गर्माहट पहुंचाती है। अगर आप इसे केक के साथ मिला दें तो इससे बेहतर क्या होगा। इसके लिए फलों को 15 दिन पहले ही रम में भिगो कर रख दिया जाता है। उसके बाद इन फलों को केक के बैटर में मिला दिया जाता है। क्यों न इस बार रम केक ट्राई किया जाए।

3. फिग पुडिंग

अगर आप हर साल रम केक या फिर प्लम केक बनाती हैं, तो इस बार फिग पुडिंग ट्राई करें। इसे फिग यानी अंजीर से बनाया जाता है। ये एक तरह का हल्का गीला केक होता है, जिसमें अंजीर के अलावा जायफल, दालचीनी और संतरे का ज़ेस्ट मिलाया जाता है।

4. क्रेनबेरी–टॉफी डेट केक

नाम पढ़कर शायद आपको लग रहा होगा कि न जाने इसका स्वाद कैसा होगा, लेकिन आपको बता दें कि आप निराश बिल्कुल नहीं होंगी। खासकर अगर आपको कम मीठा पसंद है तो इससे बेहतर डेसर्ट नहीं मिलेगी। इस केक टार्ट में आपको क्रेनबेरीज़, नमक और कैरामल का दिलचस्प स्वाद आएगा।

 

5. ऐप्रोल क्रिसमस केक

रम केक के बाद ऐप्रोल केक को काफी पसंद किया जाता है। इसमें 150 ग्राम कॉकटेल चैरीज़, संतरे का ज़ेस्ट और किशमिश मिक्स की जाती है।

 

Leave a Reply