एक साथ धमाका करेंगे सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में

बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। शाहरुख एक लंबे वक्त से पर्दे पर नजर नहीं आए हैं, हालांकि उन्होंने दो फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है। एक तो वैसे ही फैन्स शाहरुख को देखने के लिए बेसब्र हैं, ऐसे में जब उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान नजर आएंगे तो ये एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगा। सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान भी नजर आएंगे और फिल्म के लिए SRK ने शूट भी शुरू कर दिया है। वहीं फिल्म में शाहरुख का क्या रोल होगा इसको लेकर भी एक अपडेट सामने आया है।
सलमान खान के साथ शाहरुख खान को देखने के लिए फैन्स हमेशा ही एक्साइटिड रहते हैं। वहीं एक लंबे वक्त बाद दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होगा, इस बात से तो फैन्स पहले से ही एक्साइटिड हैं शाहरुख का किरदार भी सामने आ गया है। शाहरुख फिल्म टाइगर 3 में एक रॉ ऑफिसर का किरदार निभाएंगे।
शाहरुख, टाइगर 3 के लिए मुंबई में 12 दिन शूट करेंगे। वहीं इसके बाद वो पठान के शूट के लिए विदेश रवाना हो जाएंगे। पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। शाहरुख खान ने दो फिल्मों को साइन किया है। इन फिल्मों में एक यशराज बैनर की पठान है और दूसरी निर्देशक एटली की फिल्म। दोनों ही फिल्मों के कथित कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
टाइगर 3 में सलमान के साथ ही कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे। पठान और टाइगर 3 में कनेक्शन होगा। बताया जा रहा है कि पठान में शाहरुख एक रॉ एजेंट के तौर पर नजर आएंगे और टाइगर 3 में सलमान की मदद करते हुए कैमियो करेंगे। वहीं पठान में सलमान, बतौर टाइगर मदद के लिए आगे आएंगे।
