भारत का पहला उपग्रह 19 अप्रैल को निकला था अंतरिक्ष के सफर पर

नयी दिल्ली अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को आज एक महाशक्ति के रूप में देखा जाता है और बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए भारत पर निर्भर करते हैं। देश के अंतरिक्ष के इस सफर में 19 अप्रैल का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है जब भारत रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
भारत और दुनिया के इतिहास में साल के इस 109वें दिन यानी 19 अप्रैल के नाम पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इनमें से कुछ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया. 1770: कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने 1775: अमेरिकी क्रांति की शुरुआत. 1910: हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।
1919 : अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
1936: फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1950: श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972: बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975: भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ. यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।
