सैफ अली खान ने लखनऊ में पूरा किया ‘विक्रम वेधा’ का दूसरा शूटिंग शेड्यूल

एक्टर सैफ अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक के दूसरे शूटिंग शेड्यूल को लखनऊ में पूरा कर लिया है। फिल्म के सेट से सैफ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। सैफ ने लखनऊ में 19 दिन शूटिंग की है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमितहम', 'खुदा गवाह' और 'आंखें' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। शिल्पा ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। शिल्पा ने इस पोस्ट में बताया है कि वे चार दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। 1990 दशक की लोकप्रिय स्टार शिल्पा शिरोडकर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कोविड पॉजिटिव #day4। सभी सुरक्षित रहें, कृपया कोरोना वैक्सीन लगवाएं और सभी नियमों का पालन करें…आपकी सरकार जानती है कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। सभी को ढेर सारा प्यार।" शिल्पा पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाई थी। शिल्पा दुबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और इसी साल जनवरी में उन्होंने चाइना की सिनोफार्म वैक्सीन का डोज लगवाया था।

Leave a Reply