आसाराम को नहीं बचा पाया सलमान का वकील, 12 बार जमानत हुई खारिज

नाबालिग से रेप के दोषी करार दिए गए आसाराम को देश के नामचीन वकील भी कोर्ट से नहीं बचा पाए. पिछले 52 महीने से जेल में बंद आसाराम को जिन वकीलों पर भरोसा था वे भी जमानत तक नहीं दिला सके. हाल ही कांकाणी हिरण शिकार मामले में दाषी करार दिए जाने के बाद भी अभिनेता सलमान खान को जेल से निकालने वाले वकील महेश बोड़ा भी इस केस में नाकाम साबित हुए.
30 बड़े वकील भी नहीं दिला पाए जमानत
सुनवाई के दौरान आसाराम ने अपनी ऐडी से चोटी तक का जोर लगा दिया कि उसे जमानत मिल जाएं. आसाराम की जमानत के लिए देश के नामी गिरामी लगभग 30 अधिवक्ताओं ने अधीनस्थ न्यायालयों से देश की सर्वोच्च न्यायालय तक 12 बार जमानत अर्जी पेश की लेकिन हर बार आसाराम की आशाओं पर कानून ने पानी फेर दिया.
जमानत पाने के लिए आसाराम की ओर से आसाराम के पैरोकार ने एक कोर्ट में फर्जी दस्तावेज तक प्रसतुत किए गए. जिसके खिलाफ अलग से जांच चल रही है. पीड़िता के अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने बताया कि कोई भी केस में जमानत वकीलों के नामों से बल्कि सबूतों और उलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मिलती है. इस केस में हमारे पास जो सबूत और गवाह थे जिनकी बिनाह पर आसाराम को कोई भी वकील राहत नहीं दिला सका.
ये वकील लड़ चुके हैं आसाराम का केस
वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी
पूर्व अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी
केटीएस तुलसी
विकास सिंह
एसके जैन
राजू रामचंद्रन
सिद्धार्थ लूथरा
सलमान खुर्शीद
पूर्व अटार्नी जनरल सोराबजी
सुब्रमहयम स्वामी
केके मेनन
महेश बोड़ा
नीलकमल बोड़ा
मघराज सिंह सिंघवी
सज्जन राज सुराणा
एनके बोहरा
राजेंद्र चौधरी
औंकार सिंह लखावत
शौकत अली
सोमनाथ लड्ढा
