शर्मनाक और निंदनीय: जागरण में दुर्गा बनी नाबालिग का रेप, आरोपी शख्स बना था शेर

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में साईं बिहार कॉलोनी में देवी जागरण के दौरान 'मां दुर्गा' बनी एक 12 साल की बच्ची के साथ मंच पर 'शेर' का किरदार निभा रहे एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने उसे घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है.
SSP राजेश कुमार पांडेय ने मगलवार को बताया, "थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में रविवार रात एक सरकारी कर्मचारी ने अपने घर में देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में क्वार्सी क्षेत्र से उसका भाई अपनी पत्नी, बेटे और 12 साल की बेटी के साथ शिरकत करने आया हुआ था. देवी जागरण में 12 साल की बच्ची को 'मां दुर्गा' के रूप में सजाया गया और एक नाबालिग लड़के को 'शेर' का किरदार निभाने के लिए तैयार किया गया."
पांडेय ने बताया, "जब मां दुर्गा की झांकी का समापन हुआ, तब शेर का किरदार अदा कर रहे नाबालिग लड़के ने बच्ची को दूसरी झांकी के लिए तैयार करने के बहाने दूसरे घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया." एसएसपी ने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज कर आरोपी नाबालिग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि चिकित्सा जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
