कोलकाता: कुत्ते और बिल्ली के मीट मिलने की खबर से रेस्टोरेंट्स का कारोबार पड़ा ठप

कोलकाता में एक खबर ने नॉन वेज खाने वालों के पसीने छुड़ा दिए हैं. ख़बरों की माने तो कोलकाता में एक छापेमारी में करीब 20 टन ऐसा विवादित मीट बरामद किया गया, जिसमें कुत्ते व बिल्ली का मीट भी शामिल है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बुधवार को कोलकाता के राजा बाजार में करीब 20 टन कुत्तों व बिल्लियों का मीट रेड में बरामद किया गया था.

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता में इस खबर के फैलने के बाद होटल एंड रेंस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एआरएईआई) को एक एडवाइजरी जारी करनी पड़ी, जिसमे कहा गया है कि सभी होटल व रेंस्टोरेंट्स रजिस्टर्ड सप्लायर से ही मीट खरीदें. 

एआरएईआई के मेंबर्स का कहना है कि राज्य में ये अफवाह फैलाई जा रही है. उनका कहना है कि छोटे सप्लायर्स को जांच के घेरे में लाया जा रहा है, जो छोटी जगहों से मीट खरीदते हैं. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में 80% लोग मांसाहारी हैं और पिछले एक हफ़्ते में मीट खाने वालों में यहां क़रीब 50% की गिरावट आ चुकी है.

कोलकाता में पुलिस को मीट के अवैध कारोबार के बारे में तब पता चला जब "कोलकाता के पास के बजबज इलाक़े के डम्पिंग ग्राउंड से पिछले हफ़्ते एक टैक्सी निकली जिसका टायर कीचड़ में फँस गया.

तब टैक्सी की डिक्की में लोड पैकटों को बाहर निकाला गया ताकि वज़न कम हो और टायर कीचड़ से निकाला जा सके. आसपास के लोगों को शक हुआ, गाड़ी पर सवार लोगों से पूछताछ पर पता चला कि पैकटों में डम्पयार्ड से लाया गया मरे जानवरों का मीट था."


Leave a Reply