कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: राहुल की आंधी या मोदी की लहर पर फैसला आज, मतगणना शुरू

बंगलूरू आज कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना का दिन है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि कर्नाटक में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी या बीजेपी नई सरकार बनाएगी। इस चुनाव में किंगमेकर मानी जा रही जेडीएस पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि वो किसका समर्थन करेगी। मतगणना से एक दिन पहले जेडीएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर अफवाहों का बाजार गर्म है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| भारतीय जनता पार्टी | 48 | ||
| कांग्रेस | 45 | ||
| जनता दल (सेक्युलर) | 26 |
वोटों की गिनती से पहले सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ने कहा कि शाम तक चुनाव के नतीजे पता चल जाएंगे, कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि वह साइलेंट पूजा में यकीन नहीं करते हैं, अगर त्रिशंकू विधानसभा बनी तो इस पर विचार किया जाएगा।
