8 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, जानिए मानसरोवर की 7 रोचक बातें

दुनिया का सबसे ऊंचा शिवधाम कैलाश मानसरोवर की यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है। पुराणों के अनुसार, यहां शिवजी का स्थायी निवास होने के कारण इस स्थान को 12 ज्येतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। हर साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने हज़ारों साधु-संत, श्रद्धालु, दार्शनिक यहां इकट्ठे होते हैं। यह जगह काफी रहस्यमयी बताई गई है। आइए जानते हैं मानसरोवर के बारे में रोचक जानकारी….
कहा जाता है गर्मी के दिनों में जब मानसरोवर की बर्फ पिघलती है तो एक प्रकार की आवाज आपको लगातार सुनाई देती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आवाज मृदंग की होती है। मान्यता यह भी है कि कोई व्यक्ति मानसरोवर में एक बार डुबकी लगा ले, तो वह ‘रुद्रलोक’ पहुंच सकता है।
देवी सती का दांया हाथ इसी स्थान पर गिरा था, माना जाता है जिससे यह झील तैयार हुई। इसलिए यहां एक पाषाण शिला को उसका रूप मानकर पूजा जाता है। इसलिए इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना गया है।
मानसरोवर झील और राक्षस झील, ये दोनों झीलें सौर और चंद्र बल को प्रदर्शित करते हैं जिसका संबंध सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा से है। जब आप इन्हें दक्षिण की तरफ से देखेंगे तो एक स्वस्तिक चिन्ह बना हुआ दिखेगा। इस अलौकिक जगह पर प्रकाश तरंगों और ध्वनि तरंगों का समागम होता है, जो ‘ॐ’ जैसा सुनाई देता है।
मानसरोवर में बहुत सी खास बातें आपके आसपास होती रहती हैं, जिन्हें आप केवल महसूस कर सकते हैं। झील लगभग 320 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील के आसपास सुबह के 2:30 से 3:45 बजे के बीच यहां आप जोर-शोर से आपके आस-पास नई क्रिया होते सुनेंगे। जो केवल आप महसूस कर सकते हैं।
मान्यता है कि इस सरोवर का जल आंतरिक स्रोतों के माध्यम से गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी में जाता है। पुराणों के अनुसार शंकर भगवान द्वारा प्रकट किए गए जल के वेग से जो झील बनी, उसी का नाम मानसरोवर हुआ था।
मानसरोवर पहाड़ों से आते हुए यहां पर एक झील है, पुराणों में इस झील का जिक्र ‘क्षीर सागर’ से किया गया है। क्षीर सागर कैलाश से 40 किमी की दूरी पर है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी इसी में शेष शैय्या पर विराजते हैं।
