हरियाणा के हिसार में घने कोहरे में टकराई 7 गाड़ियां हादसे में 6 महिलाओं समेत 10 घायल

हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण नैशनल हाईवे पर BSF कैंप के पास 6-7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब 10 लोगों को चोटें आईं, जिनमें 7 को आसपास के अस्पतालों और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस हादसास्थल पर पहुंची और ट्रक व अन्य गाडियों को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। दिल्ली-हिसार नैशनल हाईवे पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया था। इसलिए दृश्यता 50 से 60 मीटर तक रही। गुजर रहे वाहनों के चालकों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और सभी वाहन रेंग कर चल रहे थे। इसी बीच BSF कैंप के सामने एक ट्रक से कार टकरा गई। इसके बाद पीछे चल रही 6-7 गाड़ियां भी टकराती चली गईं। इसके बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई।

गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद नैशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। आापास के लोगों और दूसरी गाड़ियों में सवार व्यक्तियों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकला। बताया गया कि हादसे में दिल्ली, फतेहाबाद के 10 लोगों को चोटें आई हैं। घायल आजाद नगर हिसार निवासी पूनम, शीतल, ममता, नरेश कुमारी को मेडिकल में दाखिल कराया गया। अन्य घायलों में दिल्ली निवासी रवि और फतेहाबद निवासी नीलम शामिल हैं। हिसार निवासी पंकज देवी और शेखर भी घायल हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रक और इसके साथ भिड़ी गाड़ियों को वहां से हटावाया। इसके बाद करीब घंटे भर से जाम हाईवे खुला। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई करेगी। 

Leave a Reply