करुणानिधि के निधन के बाद कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि का मंगलवार शाम निधन हो गया। करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि का बुधवार शाम को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह चेन्नई जाएंगे।

केंद्र सरकार का फैसला: करुणानिधि के निधन के बाद बुधवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक। तमिलनाडु के अलावा दिल्ली और राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा।

करुणानिधि के निधन की खबर सुनकर सदमे से दो डीएमके समर्थकों की मौत। ये दोनों नागपट्टिनम के रहने वाले थे और इनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।


Leave a Reply