लालजी टंडन ने ली बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, सत्यपाल मलिक ने संभाला जम्मू-कश्मीर

पटना, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से सांसद रह चुके लालजी टंडन ने आज (गुरूवार) को बिहार के 39वें राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुकेश भाई शाह ने राज्यपाल को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन के राजेन्द्र मंडप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य नेता मौजूद थे। लालजी टंडन बुधवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया।

वहीं बिहार के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया। उन्होंने भी आज यानि गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल के तौर पर शपल ले लिया है। सत्यपाल मलिक ने वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की जगह ली है। जून से जम्‍मू कश्‍मीर सरकार के गिरने के बाद राज्‍यपाल शासन है।


Leave a Reply