आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को हुई जानलेवा बीमारी, बिस्तर से उठना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मसूद अजहर को जानलेवा बीमारी होने की खबर है। भारतीय खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया है कि मसूद अजहर की तबीयत बेहद खराब है। खराब स्वास्थ्य के चलते उसका बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया है।
पहचान न बताने की शर्त पर खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय अजहर को रीढ़ की हड्डी और किडनी में दिक्कत है। अजहर रावलपिंडी के कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल में इसका इलाज करवा रहे थे, लेकिन पिछले क़रीब डेढ़ साल से वो बिस्तर पर ही है।
1999 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने मसूद अजहर को इंडियन एयरलाइंस ( IC-814) की अगवा फ्लाइट के यात्रियों के बदले रिहा किया था।
