4 अगस्त को बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठा होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उस दिन सभी संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। हम 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे।केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं – क्या भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है? क्यों नहीं? यदि 130 करोड़ भारतीय साथ आ गए तो भारत विश्व का नंबर-1 देश बन सकता है। 75 साल पहले भारतवासियों ने साथ मिलकर अंग्रेजों को भगाया था। अब हम एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।
