दिल्ली में 3 तरह के हमलों का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट है। खास बात यह है इस बार तीन तरह का खुफिया अलर्ट है, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं। दरअसल इस बार सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग-अलग तरह के संभावित खतरे से सतर्क रहने को कहा गया है। इसमें तकनीक के इस्तेमाल से लेकर लांचिंग पैड और आतंकियों की घुसपैठ करने की बात सामने आई है।
1. पहला अलर्ट ड्रोन अटैक कर तबाही मचाने का है। खुफिया अलर्ट में जिक्र किया गया है कि आतंकी इसके लिए पीओके में ड्रोन से निशाना लगाने का अभ्यास कर रहे हैं।
2. दूसरा अलर्ट है कि आतंकी मेटल डिटेक्टर को चकमा देने वाले सॉफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।
3. तीसरे अलर्ट में आतंकियों का एक जत्था पीओके में कोटिल नाम के लॉन्चिंग पैड से जबकि दूसरा पीओके में डाटोटे नाम के लांचिग पैड से घुसपैठ कर दिल्ली पहुंचाने की फिराक में होने का जिक्र है।

Leave a Reply