RSS का विजयादशमी उत्सव शुरू, कैलाश सत्यार्थी बने मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आज विजयादशमी उत्सव (RSS VijayaDashami) मना रहा है. नागपुर में हो रहे इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश विद्यार्थी भी मौजूद हैं. कैलाश सत्यार्थी बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुंचे हैं.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी, मशहूर गायक उस्ताद रशीद खान भी मौजूद हैं. बता दें कि विजयादशमी के अवसर पर हर साल संघ मुख्यालय में पथ संचलन का आयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम में RSS आने वाले साल के लिए अपना एजेंडा दुनिया के सामने रखता है. बता दें कि उस्ताद रशीद खान भारतीय शास्त्रीय संगीत के कलाकार हैं.

कैलाश ने संघ का किया धन्यवाद

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने इस कार्यक्रम में कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे बुलाकर आज संघ ने छोटे बच्चों की तरफ हाथ बढ़ाया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से करीब 35 साल पहले जब वह एक मैगजीन में काम कर रहे थे, तब एक छोटी बच्ची को बेचा जा रहा था और उस घटना ने उनके विचारों को बदल दिया.

सत्यार्थी बोले कि इस दौरान दुनिया में बच्चों के अच्छा माहौल नहीं है, लेकिन हमारे देश में हमेशा बच्चों में भगवान के रूप में देखा जाता है. भारत में लगातार बच्चों के मुद्दों को लेकर तरक्की हुई है, हमारे यहां बाल मजदूरी की संख्या में कमी आ रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए जिस पंचामृत जरूरी है, वह है संवेदनशील, समावेशी, सुरक्षित, स्वावलंबी, स्वाभिमानी भारत.
 

Leave a Reply