चीनी मून रोवर चंद्रमा पर लगाएगा तापमान का  पता

पेचिंग । चंद्र ग्रह पर अनुसंधान करने गया चीनी मून रोवर ‘चांग ई-4’ रात्री के वक्त चंद्रमा पर रहने वाले जमाव बिंदु के तापमान के राज का पता लगाएगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि चंद्रमा पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है और रात भी उतनी ही लंबी होती है। चांद पर दिन और रात के तापमान में भीषण अंतर होता है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि दिन के दौरान अत्यधिक तापमान 127 डिग्री सैल्सियस के आस-पास जबकि रात का तापमान शून्य से 183 डिग्री सैल्सियस नीचे तक पहुंच सकता है।
चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (सीएएसटी) से चांग ई-4 अन्वेषण परियोजना की कार्यकारी निदेशक झांग हे ने कहा, ‘चंद्रमा के तापमान के बारे में अपने आंकड़े के बगैर हम नहीं जान पाते कि चंद्रमा पर रातें वास्तव में कितनी सर्द हो सकती हैं।’ ‘चांग ई-4’ चंद्रमा पर दिन और रात के तापमान के बीच के अंतर को मापेगा, जिससे वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह की प्रकृति के आकलन में मदद मिलेगी।

Leave a Reply