गुजरात में हिटवेव का कहर, बेवजह घर से बाहर न निकलने की नसीहत

अहमदाबाद | शहर समेत राज्यभर में भीषण का कहर जारी है| मौसम विभाग ने ऑरेंज एलर्ट जारी किया है| शुक्रवार को भी तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की है| गुरुवार को अहमदाबाद 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुजरात का सबसे गर्म शहर रहा| केवल अहमदाबाद ही नहीं गांधीनगर, उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी धूप से लोग परेशान हैं| शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना के चलते अहमदाबाद महानगर पालिका ने अलर्ट जारी कर दिया है| हांलाकि शनिवार को तापमान घटने की संभावना है| महानगर पालिका के आंकडों के मुताबिक शनिवार को 42 डिग्री, रविवार को 41 डिग्री, सोमवार को 41 डिग्री और मंगलवार को तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है| गुरुवार को अहमदाबाद में तापमान 43.7 डिग्री, गांधीनगर में 42.6 डिग्री, अमरेली में 43.2 डिग्री, वडोदरा में 41.2 डिग्री, सुरेन्द्रनगर में 43.4 डिग्री, डीसा में 43.4 डिग्री, राजकोट में 42.6 डिग्री, भावनगर में 40.1 डिग्री और भुज में 42.5 डिग्री रहा|
स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने गरमी में सभी लोगों को प्यास न लगने पर भी ज्यादा से ज्यादा पानी की सलाह दी है| ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छांछ, सौंफ शरबत इत्यादि का लगातार सेवन करने और फिके रंग के सूती कपड़े पहनने के साथ ही बाहर निकलते समय टोपी, छाता, स्कार्फ, गोगल्स का उपयोग करने की सलाह दी है| फिल्ड में काम करनेवालों को समयांतर छांये में आराम करने और दोपहर 12 से 3 के दौरान अकारण बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी है| रसोई बनाते वक्त खिड़की-दरवाजे खुले रखने और भोजन में चाय-कॉफी या अन्य गर्म पेय, बासी और तला हुए खाने से परहेज करना चाहिए|

Leave a Reply