हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में  अन्नपूर्णा भोजन का आयोजन

गेंहू की बालियां भी पकने को आ जाती है । नए अन्न को देखकर बागों में भी अनेक रंगों में फूल खिल उठते है । इसी उपलक्ष्य में लायंस क्लब ऑफ फेमिना भागलपुर के द्वारा द्वारा आज  5 अप्रैल शुक्रवार को अन्नपूर्णा भोजन  स्टेशन चौक पर किया गया।कार्यक्रम में क्लब के मेंबर्स ने आगे बढ़कर सबको भोजन कराया । हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हलवा भी दिया गया। क्लब की अध्यक्षा सारिका खेत्रीवाल ने  मुझे बताया कि ये भोजन कमला मंदिर में बनाया जाता है। दाल- चावल के साथ सभी तरह की सब्जियो को मिला सब्जी बनाई जाती है।स्टेशन आने जाने वाले यात्री बहुत ही प्रेम से इसे खाते है कार्यक्रम में सचिव निधि सेठ कोषाध्यक्ष मोनिका बेजवानी, उपाध्यक्ष सारिका जैन,रेणु बेजवानी, पूनम रूंगटा, उषा दलनिया, नीलम नथानी, राखी झुनझुनवाला, साक्षी सहेला,चेतना खेतान, गोल्ड क्लब प्रेसिडेंट गोपाल खेत्रीवाल, उपाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, लायन पंकज टंडन सर,  उपस्थित रह।कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंघानिया के घर स्टेशन चौक पर किया जाता है।

Leave a Reply