इन्दौर व लकी वाण्डरर्स का विजयी आगाज़ 

इन्दौर ।  प्रभात क्लब की मेजबानी में आयोजित राज्य सबजूनियर बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा के पहले दिन ही दर्शकों का हूजुम उमड़ पड़ा और हजारों की तादाद में मौजूद दर्शकों ने कबड्डी के रोमांच का लुत्फ लिया। 
सुभाष चौक पानी की टंकी के समीप आयोजित इस स्पर्धा के प्रारंभिक मुकाबले में बदनावर के समक्ष मेजबान प्रभात क्लब की चुनौती थी, इस शुरुआती मुकाबले में ही दर्शकों को रोचक मुकाबले की दांवत मिली। हर एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंतिम क्षणों में बदनावर की टीम हावी हो गई और मेजबान क्लब को 34-29 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में इंदौर वाण्डरर्स ने अपनी ख्याती के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए लोहाना क्लब को 47-16 से तथा इंदौर के ही लकी वाण्डरर्स ने शारदा क्लब ओलाई को 29-10 से शिकस्त दी। वहीं जीवनपुरा क्लब इरोता ने झलारिया को 34-19 से हराया। 
इसके पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ पिंटू जोशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता श्रीमती वृंदा हुकुमचंद गौड़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में विनोद सिंह, मनस्वी पाटीदार, हीरालाल गोखरू, रोहित जोशी मौजूद थे। स्मृति चिन्ह असलम मंसूरी, उमेश बोराड़े, विवेक वरकिया ने  वितरित किए। संचालन अनिल गौड़ ने किया तथा आभार आयोजन समिति के अध्यक्ष सर्वजीत गौड़ ने माना। 

Leave a Reply