वाघाणी का विवादित बयान, नेहरू गांधी परिवार को बताया झूठा परिवार

अहमदाबाद | गुजरात में लोकसभा के वोटिंग के आड़े चंद शेष रह गए हैं और प्रचार को लेकर नेताओं की विवादित बयानबाजी तेज हो गई है| गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने नेहरू गांधी परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी की है| अमरेली जिले के लाठी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाघाणी ने गांधी परिवार पर कड़े प्रहार किए| नेहरू गांधी परिवार पर प्रहार करते हुए उन्होंने पूरे परिवार को झूठा बताया| वाघाणी ने कहा कि लगातार झूठ बोलते इस परिवार में पर दादा, दादी और राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन भी मैदान में उतर आई है| वाघाणी ने रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश पर भी टिप्पणी की| 

Leave a Reply