अन्या दास ने यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराते हुए हासिल की 60वी रैंक

जमशेदपुर । सोनारी निवासी अन्या दास ने यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए 60वीं रैंक हासिल की है। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी, लेकिन उन्होंने रैंक पीछे होने के कारण दोबारा परीक्षा दी और अब 60वी रैंक प्राप्त की। बता दे कि अन्या दास फिलहाल रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ोदरा में ट्रेनिंग ले रही है। शहर के राजेंद्र विद्यालय से 12वीं पास करने वाले अन्या ने आगे की पढ़ाई बाहर से की। 12वीं के बाद अन्या आगे की पढ़ाई के लिए उड़ीसा चली गई थी, जहां उन्होंने ग्रेजुएशन किया और 2016 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी में कामयाबी हासिल कर ली। उसी के तहत फिलहाल वह बड़ोदरा में आईआरपीएस की ट्रेनिंग कर रहीं हैं। अन्या के पिता एक उड़ीसा अखबार में कार्यरत है, जबकि उनकी मां सीमा दास ग्रहणी है। उन का छोटा भाई वी संभव सेंट जेवियर्स रांची से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। अन्या दास की इस कामयाबी को लेकर पूरा परिवार काफी खुश है और बेटी की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं।

Leave a Reply