पीएम मोदी गुजरात में 10 रैलियां करेंगे

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में गुजरात में 10 जनसभाएं कर सकते हैं| जिसमें सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में 3-3 रैलियां और मध्य गुजरात में दो और आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे| पीएम मोदी सौराष्ट्र के पोरबंदर, जामनगर और अमरेली में रैली कर सकते हैं| जबकि उत्तरी गुजरात के पाटण, बनासकांठा और मेहसाणा में सभा को संबोधित करेंगे| मध्य गुजरात के आणंद में और आदिवासी बहुल क्षेत्र दाहोद या छोटाउदेपुर में मोदी जनसभा कर सकते हैं| गुजरात की 26 सीटें जीतने के संकल्प के साथ भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात में कुल 10 रैलियों का आयोजन किया है| जिसकी शुरुआत 10 अप्रैल से होगी| आगामी 10 अप्रैल को पीएम मोदी गुजरात आ रहे हैं और उस दिन वे दो रैलियों को संबोधित करेंगे| 10 अप्रैल को पीएम मोदी सौराष्ट्र के जूनागढ़ और दक्षिण गुजरात के तापी में सभा करेंगे| गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात समेत देशभर में प्रचार कर भाजपा को जिताने में अहम योगदान दिया था| 

Leave a Reply