भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 39वां स्थापना दिवस व ‘‘नववर्ष-गुड़ी पड़वा’’धूमधाम से मनाया

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस व नववर्ष गुड़ी पड़वा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी विधानसभाओं में बौद्धिक कार्यक्रम कर, सभी बूथों पर पार्टी ध्वज लगाकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने नववर्ष गुड़ी पड़वा गुड़ धनिया बांटकर एक दूसरे को बधाई देकर मनाया। 
आज प्रातः क्षेत्र कं्र 1 में सुबह 9 बजे बड़ा गणपति चौराहा पर बौद्धिक कार्यक्रम कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकसभा के संयोजक व विधायक श्री रमेश, मेंदोला, श्री संतोष मेहता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, श्री कमल वाघेला, पूर्व महापौर डॉ उमाशशि शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विजय बिंजवा, गणपत कसेरा उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं श्री संतोष मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लंबी एवं संघर्षपूर्ण यात्रा पर चर्चा करने का आज अवसर है। भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है। यह यात्रा केवल 39 वर्षों की नहीं है, इस यात्रा का आरंभ 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना के साथ हुआ था एवं इसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ का अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977 में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977 के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुर्नंसंयोजित करते हुये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। इस प्रकार यह यात्रा निरंतर चलते हुए आज 68 वर्ष हो गए हैं एवं भाजपा की यात्रा को 39 वर्ष हुए।
क्षेत्र कं्र 3 में विशाल रक्तदान शिविर लगाया
विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 में भाजपा कार्यालय के नीचे बने पाण्डाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस पर रक्तदान किया। रक्तदान की पूरी व्यवस्था विधायक आकाश विजयवर्गीय, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, रामदास गर्ग, गंगाराम यादव, सुनील गुप्ता, शालिनी शर्मा, विवेक तिवारी एवं एम.वाय हॉस्पिटल की टीम के द्वारा की गई।  
बौद्धिक कार्यक्रम में पूज्य संत श्री अन्ना महाराज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आर्शीवचन दिये, पश्चात लोकसभा प्रभारी श्री अरविन्द कवठेकर ने भाजपा की स्थापना से जुड़े रोचक पहलू बताकर कहा कि आना वाला जीवन कैसे जियेंगे ? हिन्दुस्तान कैसा बनायेंगे ? आज यह संकल्प का दिवस है। भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व शून्य से शुरू आज यहां तक पहुंचा हैं। देश की जनता चाहती है, कि भारत विश्वगुरू के स्थान पर पहुंचे और भारत माता की जय-जयकार हो। आपने परम वैभव की परिभाषा बताते हुए कहा कि हम इतने सामर्थ्यवान हो जाये, जिसमें सभी को सभी सुविधा प्राप्त हो सके, आपने पश्चिम बंगाल की विभत्सव हिंसाओं की बात करते हुए कहा कि उन्हें जनता अब माफ करने वाली नहीं है। देश जागरूक हो रहा और हमारे साथ खड़ा हो रहा है। 
पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ट नेता श्री नारायण केसरी ने कहा की जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तो देश की बहुत सारी समस्याओं का समाधान हुआ अब पुनः मोदीजी प्रधानमंत्री बनेगे तो 50 वर्ष की समस्याओ का समाधान हो जाऐगा। इसलिए देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने भाजपा की रीति – नीति और विचार धारा पर विस्तारपूर्वक बोलते हुए कहा की आज पूरा विश्व जिस अपेक्षा के साथ भारत की ओर देख रहा है, इसे हमे आज यहा से संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते हुए श्री नरेन्द्रजी मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकास की गती को और तेज बनाना है। 
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ॰. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने प्रबल कांग्रेस पार्टी के धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रत्युत्तर में राष्ट्रवाद के समर्थन में की थी। इसे व्यापक रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर॰एस॰एस॰) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था, जो स्वैच्छिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवादी संघटन है और जिसका उद्देश्य भारतीय की “हिन्दू“ सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और कांग्रेस तथा प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू के मुस्लिम और पाकिस्तान को लेकर तुष्टीकरण को रोकना था। जनसंघ का प्रथम अभियान जम्मू और कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय के लिए आंदोलन था। मुखर्जी को कश्मीर में प्रतिवाद का नेतृत्व नहीं करने के आदेश मिले थे। संगठन का नेतृत्व दीनदयाल उपाध्याय को मिला और अंततः अगली पीढ़ी के नेताओं जैसे अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को मिला। 
भारतीय जनता पार्टी का पूरा इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है धर्मनिरपेक्षता एवं तुष्टीकरण का मुखर विरोध हमारी विशेषता रही है । विश्व पटल से पिछली शताब्दी में विफल हुए साम्यवाद , पूंजीवाद एवं तथाकथित समाजवाद से अलग हमारा एकात्म मानव दर्शन शुद्ध रूप से पूर्ण स्वदेशी एवं हमारे विद्वान मनीषियों के विचार श्रृंखला का सारभूत निचोड़ है। इस दर्शन को राजनीतिक विचार के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के सामने रखा था।
विधानसभा राऊ में वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे का व्याख्यान
विधानसभा क्षेत्र राऊ में वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे ने बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक  कार्यकर्ता निष्ठावान है काम के प्रति पूरी सजगता एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सारी सुविधा पहुंचे यह चिंता करता है। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्रजी मोदी की सफल नीतियों से देश एवं समूचे विश्व में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास और बड़ा है। हम सौभाग्यशाली हैं जो कि पार्टी को मोदी जैसा रत्न मिला है। आपने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना संघर्ष और गौरवशाली इतिहास की गाथा कार्यकर्ताओं को बतायी।
उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, उमेश शर्मा, मधु वर्मा, शंकर लालवानी, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जयंत भीसे, हरप्रीतसिंह बक्षी, जयदीप जैन, सुमित मिश्रा, बबलू अभिषेक शर्मा, हरिनारायण यादव, ईश्वर बाहेती, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, ज्योति तोमर, सचिन मौर्य, गंगाराम यादव, शोभा गर्ग, उस्मान पटेल, रामदास गर्ग, दीपिका नाचन,विवेक तिवारी, शालिनी शर्मा, शारदा खण्डेलवाल, माधुर जायसवाल, गायत्री बाथम, मीना अग्रवाल, चन्द्रकांता तलरेजा, सुषमा पटेल, सरोज मसीह, ममता सोनकर, कीर्ति शर्मा, डॉ आर.एस. मिश्रा, शंकर यादव, पार्षद श्री संतोष गौर, राजेश चौहान, दीपक टीनू जैन, चंदगीराम यादव, अश्विनी शुक्ला, मांगीलाल रेडवाल, लक्ष्मीनारायण साहू, सुरेंद्र वाजपेई, विमल बड़जात्या, निरंजन चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply