बुआ से छेड़खानी करके भतीजा फरार 

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के गांव में मनचले भतीजे से अपनी बुआ से ही छेड़खानी कर दी। बुआ ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद बुआ ने शोर मचाया और भतीजा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पनागर पुलिस ने बताया कि ४२ वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका भतीजा घर पहुंचा और उससे बात करने लगा। बातचीत के दौरान ही वह बुआ से अश्लील हरकतें करने लगा। बुआ ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। भतीजे की गंदी हरकतें बुआ को नागवार गुजरीं उसने तत्काल शोर मचा दिया। लोग पहुंचते इसके पहले भी भतीजा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। अब दोनों परिवार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। 
८ वर्षीय बालक से दुष्कर्म ………
रांझी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक ८ वर्षीय बालक से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब आरोपियों की हरकत एक अन्य युवक ने देख लीं। उसने तत्काल बच्चे की मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि ८ वर्षीय बालक के पड़ोस में रहने वाले चंदन साहू और रितिक धोबी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना एक युवक ने देखी ली और बच्चे की मां को बताया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने चंदन साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रितिक धोबी फरार है।

Leave a Reply