सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी को दुर्योधन और शाह को दुशासन बताया

अगरतला। वर्तमान चुनावी दौर में राजनेता अपने विरोधी नेताओं के खिलाफ जमकर बरस रहे हैं। इस बार माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'दुर्योधन' और 'दुशासन' करार दिया और कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन बन सकता है। येचुरी ने कहा कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रचार कर रही है कि कोई भी पार्टी उन्हें इस चुनाव में नहीं हरा सकती। मैं 100 कौरव भाइयों में से केवल दो भाइयों दुर्योधन और दुशासन का जिक्र कर सकता हूं। इसी के साथ सीताराम येचुरी ने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) से दो नाम- जिन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ले सकते है। वे खुद को अविजित होने का दावा करते हैं। येचुरी ने कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन हो सकता है, क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है।
