एलआरडी पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी वीरेन्द्र माथुर दिल्ली से गिरफ्तार

अहमदाबाद | गुजरात के एलआरडी पर्चा लीक केस में एटीएस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी वीरेन्द्र माथुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है| वीरेन्द्र माथुर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वेशभूषा बदल दी थी| काली के बजाए सफेद दाढ़ी और बाल रख माथुर ने अपनी पहचान छिपाने का भरसक प्रयास किया था| लेकिन उस पर लगातर नजर रख रही एटीएस से वह बच नहीं पाया और दिल्ली से वीरेन्द्र माथुर को गिरफ्तार कर लिया| प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में पहले ही गिरफ्तार विनय अरोडा और उसके साथी विनोद चिक्कारा ने वीरेन्द्र माथुर को दो दिन पहले सॉल्व किया पर्चा दिया था| जिसके बदले में वीरेन्द्र उसे एक करोड़ रुपए देनेवाला था| गिरफ्तार वीरेन्द्र माथुर को जल्द ही गांधीनगर पुलिस को सौंप दिया जाएगा|
गौरतलब है पिछले 2 दिसंबर 2018 को गुजरात पुलिस विभाग में लोक रक्षक दल (एलआरडी) की भर्ती की परीक्षा होनी था| लेकिन परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पर्चा लीक होने से परीक्षा रद्द कर दी गई और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे| सायबर सेल, गांधीनगर पुलिस और सीआईडी क्राइम मामले की जांच कर रही थी| गांधीनगर सेक्टर 7 पुलिस थाने में आईपीसी की दफा 406, 420, 409 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था|

Leave a Reply