अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में आग से मची अफरातफरी

अहमदाबाद | शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गई| वार्ड संख्या 9 में शोटसर्किट की वजह से आग लगी| स्वाइन फ्लू के मरीजों को जहां रखा जाता है, उस आईसोलेशन वार्ड के छठवें नंबर के कैबिन में आग लगी| शोटसर्किट से चिंगारी गद्दे पर गिरी और आग भड़क उठी तथा देखते ही देखते ही पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया| आग लगते ही उपचाराधीन मरीजों को तुरंत अन्य वार्ड में शिफ्ट कर आग पर काबू पाया गया| गनीमत यह है कि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई|

Leave a Reply