कविता कौशिक के योगा वाले फोटो देख याद आईं चंद्रमुखी चौटाला

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक को लोग चंद्रमुखी चौटाला के नाम से याद रखते हैं। दरअसल उन्होंने काफी लंबे समय तक इस किरदार को करते हुए लोगों का मनोरंजन किया है। वैसे आपको बतला दें कि कविता कौशिक की बातें इस समय इस लिए हो रही हैं क्योंकि उन्हें बीच किनारे योगा करते देखा गया और यह बताता है कि वो फिटनेस के प्रति कितनी सजग हैं। वैसे बीच किनारे योगा की तस्वीरों से उनका इंस्टाग्राम भरा हुआ है। इस तरह की फोटोज वो अक्सर शेयर कर देती हैं, जिन्हें फैंस लाइक भी करते हैं। एक्ट्रेस कविता की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। योगा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में कविता समुद्र किनारे शांतमन से योगा करती दिखी हैं। इस फोटो में उन्हें पिंक कलर की बिकिनी पहने हुए देखा जा सकता है। उनकी इस तस्वीर को फैंस ने पसंद किया है। यही नहीं बल्कि कविता ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने अंदर की नरमी को प्रदर्शित करती नजर आ रही हैं। जहां तक कविता के अभिनय की बात है तो अब वो जल्द ही मिन्डो तहसीलदारिनी में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग वो खत्म कर चुकी हैं। इस फिल्म में अवतार सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में कविता कौशिक, राजवीर जवांदा, करमजीत अनमोल और ईशा रिखी मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 जून को रिलीज होने जा रही है।
