प्रियंका गांधी ने सम्राट अशोक को किया नमन, बोलीं- पूरे विश्व में फैलाया अहिंसा का संदेश

सम्राट अशोक की 23वीं जयंती पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हिंसा और भेदभाव के खिलाफ करुणा और न्याय का राज स्थापित करने वाले और पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश फैलाने वाले सम्राट अशोक को उनकी जयंती पर नमन.” सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे. जीवन के उत्तरार्ध में सम्राट अशोक भगवान बुद्ध की मानवतावादी शिक्षाओं से प्रभावित होकर बौद्ध अनुयायी हो गये. उन्ही की स्मृति में उन्होंने कई स्तम्भ खड़े कर दिये. ये अशोक स्तम्भ के रूप में आज भी नेपाल में उनके जन्मस्थल लुम्बिनी, सारनाथ, बोधगया और कुशीनगर में देखे जा सकते है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने और कांग्रेस में महासचिव पद मिलने के बाद लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो कर चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने नाव से गंगा यात्रा भी की, जिसमें वह इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक कई जगह चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं. इससे पहले प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया था.बताते चलें कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होनी है. राज्य में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी. वहीं, 23 मई को वोटों की गिनती होगी.​

Leave a Reply