एक नज़र में देखें-लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने जनता से क्या वादे किए

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे संकल्प-पत्र का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी न घोषणा पत्र जारी किया गया. बीजेपी ने बीते पांच साल के अपने काम को उपलब्धि बताते हुए अपने संकल्प पत्र को अगले पांच साल के लिए विजन बताया है.
पार्टी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने से लेकर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया है.बीजेपी ने राम मंदिर बनाने की अपनी घोषणा को दोहराया है.उसने कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए हरसंभव कोशिश होगी.बीजेपी ने कांग्रेस के जन आवाज के मुकाबले में अपने घोषणा पत्र में घुसपैठ को रोकने से लेकर राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया है.बीजेपी ने 5 किलोमीटर में बैंकिंग की सुविधा से लेकर धारा 35ए हटाने की कोशिश की बात कही है.
कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी के घोषणा पत्र पर नजर डालें तो…
कांग्रेस ने घोषणापत्र को 'जन आवाज' नाम दिया
बीजेपी ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया
कांग्रेस- घोषणापत्र के कवर पर लिखा है 'हम निभाएंगे'
बीजेपी-2022 तक पूरा करेंगे 75 संकल्प
कांग्रेस-न्यूनतम आय योजना गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सलाना
बीजेपी-नये भारत के निर्माण का सपना
आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति
सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति
अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सख्ती करेंगे
राम मंदिर निर्माण का वादा दोहराया
गरीबों को एलपीजी गैस
हर घर को बिजली
गरीबों को बैहतर स्वास्थ्य देने का वायदा
डॉक्टरों की कमी दूर करने की कोशिश
हर परिवार को पक्का मकान
कांग्रेस-2020 तक 22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वायदा
10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोज़गार
युवाओं को बिजनेस शुरू करने पर तीन साल तक परमिशन में छूट
बीजेपी-नए भारत की बुनियाद
सभी बसावटों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का दर्जा.
50 शहरों में एक मज़बूत मेट्रो नेटवर्क.
सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 द्वारा राज्यों को सहायता।
कांग्रेस-किसान कर्ज न दे पाए जो उसे क्रिमिनल ऑफेंस न माना जाए ऐसा कानून बनाया जाएगा.किसानों की कर्ज माफी
न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना
बीजेपी-किसानों की आय दोगुनी:
कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश
देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ.
छोटे-खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन
कांग्रेस-शिक्षा के लिए बजट का 6%
सभी की पहुंच आईआईएम और आईआईटी तक करने का एलान
बीजेपी-एक्सीलेंस संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी
लॉ इंस्टीट्यूट में सीटें बढ़ाई जाएंगी
कांग्रेस-सरकारी योजनाओं के जरिए बेहतर स्वास्थ्य का वायदा
स्वास्थ्य अधिकार कानून लागू करना
जीएसटी को खत्म करने का वायदा
बीजेपी-राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन
2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा.
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूँजीगत निवेश
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना शामिल.
