अभद्रता / छेड़छाड़ के आरोप होम्योपैथी कॉलेज का प्रोफेसर सस्पेंड

पारूल यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की छात्रा को छेड़ने वाले प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर सोमवार को स्टूडेंट्स ने कॉलेज में हंगामा मचाया था। प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

कमर से पकड़कर दिया धक्का
कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर भास्कर भट्ट पर आरोप लगाया है कि उसने उसे कमर से पकड़कर धक्का दिया। जब इस मामले पर कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स एक हो गए, तो प्रोफेसर ने सभी को रेस्टीगेट करने की धमकी दी। इसे लेकर सोमवार को कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स ने हंगामा किया।

आरोप बेबुनियाद हैं
इस संबंध में प्रोफेसर भास्कर भट्ट ने कहा कि मैं इस कॉलेज के शुरुआती समय से ही जुड़ा हूं। मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। मुझे कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। मेरे व्यवहार से किसी को बुरा लगा होगा, इसलिए मुझ पर इस तरह के आक्षेप किए गए हैं। यदि मेरे खिलाफ जांच होती है, तो मैं पूरा सहयोग करूंगा।

मुझे कोई सूचना नहीं है
प्रोफेसर भट्ट का कहना है कि मुझे सस्पेंड करने की कोई सूचना नहीं मिली है। दूसरी ओर अभिभावकों से मेरी इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। सोमवार को मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं कॉलेज नहीं गया था।

वडोदरा की पारूल यूनिवर्सिटी की ब्रांच है
होम्योपैैथी मेडिकल कॉलेज वडोदरा की पारूल यूनिवर्सिटी की ब्रांच है। छात्रा से छेड़छाड़ के बाद प्रोफेसर अंडरग्राउंड हो गया है। हाल ही में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर द्वारा पी-एच.डी. करने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

Leave a Reply