तालाब में डूबने से चार महिला समेत पांच लोगों की मौत

दाहोद | जिले के सारमारिया गांव के तालाब में डूबने से चार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई| इस घटना से छोटे से गांव में मातम पसर गया है| शवों को पीएम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक दाहोद जिले की झालोद तहसील के सारमारिया गांव के तालाब में चार महिला समेत पांच लोग मच्छीमारी कर रहे थे| उस वक्त किसी कारण सभी लोग पानी में डूब गए| जिसमें पांचों लोगों की मौत हो गई| ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से पांचों लोग पानी में डूब गए, इसका फिलहाल पता नहीं चला है| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लीमडी और झालोद के सरकारी अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Leave a Reply