नगदी सहित तीन सटोरिया गिरफ्तार

ग्वालियर।हजीरा थाना क्षेत्र के रेशम मिल इलाके में खुले आम सट््टा चला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार पुलिस ने १० हजार की नगदी तथा लाखों के हिसाब किताब का लेखा जोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार व्रâ्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रेशम मिल इलाके में खुल आम सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर मौके से तीन सटोरियों को दबोंच कर उनके पास से १० हजार की नगदी तथा लाखों के हिसाब किताब का लेखा जोखा बरामद किया। पकडे गए सटोरियों के नाम राजवीर सेंगर रामनरेश शर्मा तथा रवि बताए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply