कन्या भ्रूण हत्या से देश में स्त्री और पुरुषों के बीच बिगड़ते संतुलन

प्रयागराज । कन्या भ्रूण हत्या से देश में स्त्री और पुरुषों के बीच बिगड़ते संतुलन पर समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अपने युवा सहयोगीयों के साथ अरैल घाट पर सोमवार को प्रातः काल से गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की अबोध बालिकाओं का पांव धोकर मां गंगा के चरणों में अरदास करते हुए कहा कि मां आप निर्मल धारा में प्रवाहित हो और देश में बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर अपराधियों को दंडित करने का कार्य भी आप करें और बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए ऐसे दरिंदों राक्षसों का अंत करो जो बेटी पढ़ाओ. बेटी बचाओ अभियान में बाधा बन रहे हैं पाव पूजन कर बेटी बचाओ का अभियान चलाते हुए समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि इस पर रोक ना लगे तो नवरात्र जैसे पर्व में भोज के लिए कन्याओं का मिलना मुश्किल हो जाएगा यह बात हर इंसान के दिमाग में कोध रही है वहीं इसके लिए सार्थक पहल किसी के द्वारा भी नहीं की जा रही है जो चिंता का विषय है समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि सच तो यह है कि भूण हत्या में काफी हद तक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक. महिला डॉक्टर एवं नर्स मददगार है सब कुछ जानते हुए भी उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं होती समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नवरात्र में कन्या भोज के बगैर अनुष्ठान पूरा नहीं होता सतमी से लेकर नवमी तक उन घरों में महिलाएं दस्तक देने लगती है जहां कन्याए होती हैं तीन दिन कन्या इतनी व्यस्त होती हैं कि भोजन खिलाने के लिए उनके पीछे पीछे लोग दौड़ते रहते हैं समाजसेवी पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह गर्भ में पल रही कन्याओं को मार दिया जा रहा है उससे तो यही सवाल उठने लगा कि आने वाले समय में कन्या भोज के लिए कन्या कहां से मिलेगी नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड के बाद बेटी होने पर डॉक्टर गर्भपात करा देती है उमाशंकर ने कहा कि पतविंदर द्वारा यह मुहिम चला कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है लेकिन गैर कानूनी कार्य में अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक महिला डॉक्टर स्टाफ नर्स की बराबर की भागीदारी होती है दिखाने के लिए सभी अस्पतालों पर एक बोर्ड लगाकर लिंग परीक्षण गैरकानूनी होने की बात लिखी हो रहती है इसका पालन नहीं किया जाता शासन-प्रशासन की कवायद भी सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गई है चंद्र गुप्ता ने कहा कि विज्ञान का उपयोग अनुकूल होना चाहिए ना की प्रतिकूल विज्ञान की मदद से गर्भ मैं कन्या भूण है तो उसकी हत्या करने में उन्होंने संगीत अपराध बताया साथ ही इस तरह की हत्या को रोकने के लिए उन्होंने महिला श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमुदाय को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह आभार विकास अरोड़ा ने व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरमन सिंह .दलजीत कौर .हरप्रीत. कुलदीप .इस्तियाक आदि रहे।
