दहेज के लिए प्रताडि़त किया, 5 ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज

बिकानेर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पांच जनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी ईश्वरानंद ने बताया कि मलकीसर बड़ा निवासी रोशनी देवी ने हनुमानगढ़ के शेखचूलिया निवासी मांगीलाल, उमाराम, आशाराम, गुड्डी देवी व मंजू के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 27 मई 2010 को हुई थी। इसके बाद से आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करते रहे तथा मारपीट करके स्त्रीधन हड़पकर घर से निकाल दिया।
