नुक्कड़ नाटक, प्रश्न मँच से किया मतदाताओं को जागरूक

इन्दौर । सूचना और प्रसारण मंत्रालय के  फील्ड आऊटरीच ब्यूरो, इन्दौर, नेहरू युवा केंद्र और शिप्रा बचाओ समिति ने ग्राम शिप्रा सुकल्या में  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के अपर महानिदेशक श्री सुदर्शन पनतोड़े मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मँचन भी हुआ । मतदान से सम्बंधित प्रश्न मँच में दर्शकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अरविंद श्रीधर, पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के उप निदेशक श्री अखिल नामदेव, फील्ड आऊटरीच ब्यूरो, इंदौर के सहायक निदेशक मधुकर पवार और भोपाल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अजय प्रकाश उपाध्याय तथा स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अर्जुन सिंह मालवीय भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि श्री पनतोडे ने सभी मतदाताओं को आगामी 19 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई। श्री शँकरलाल ने मतदाता जागरूकता पर आधारित गीतों के जरिए मतदाताओं को प्रलोभन में आए बिना निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन पनतोड़े ने कहा कि प्रजातँत्र में मतदान का विशेष महत्व है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। शत प्रतिशत मतदान से प्रजातँत्र मजबूत होगा। जिला युवा समन्वयक श्री अरविन्द श्रीधर ने कहा कि मतदान राष्ट्रीय उत्सव के समान है। मतदान के दिन अवकाश रहता है। सबसे पहले मतदान करने जाएं. फिर दूसरा काम करें। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के उप निदेशक श्री नामदेव, स्वीप के नोडल अधिकारी श्री मालवीय और व्यायाम प्रशिक्षक श्री सलीम शेख ने भी सम्बोधित किया तथा मतदाताओं से स्वयं मतदान करने तथा अपने परिवार और परिचित मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का सँचालन फील्ड आऊटरीच ब्यूरो, इन्दौर के सहायक निदेशक मधुकर पवार ने किया। शिप्रा बचाओ समिति के श्री राजेश बराना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल श्री अनिल जैन और राजेश बराना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply